1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉन्गकॉन्ग ओपन: पीवी सिंधू के बाद समीर वर्मा भी फाइनल में हारे

हॉन्गकॉन्ग ओपन: पीवी सिंधू के बाद समीर वर्मा भी फाइनल में हारे

 Written By: IANS
 Published : Nov 27, 2016 03:22 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 03:22 pm IST

भारत के समीर वर्मा रविवार को योनेक्स सनराइज हॉन्गकॉन्ग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में हार गए।

Sameer Verma | Getty Images- India TV Hindi
Sameer Verma | Getty Images

कोवलून (हॉन्गकॉन्ग): भारत के समीर वर्मा रविवार को योनेक्स सनराइज हॉन्गकॉन्ग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में हार गए। समीर को हॉन्गकॉन्ग के नग का लोंग अंगुस ने 21-14, 10-21, 21-11 से हराया। यह मैच 50 मिनट चला।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समीर ने शनिवार को हॉन्गकॉन्ग कोलेजियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में तीसरे वरीय डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन को 21-19, 24-22 से हराया था लेकिन वह अंगुस की चुनौती सामना नहीं कर सके।

​पढ़ें: हॉन्गकॉन्ग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पीवी सिंधू हारीं

समीर और अंगुस के बीच इससे पहले दो मुकाबले हुए थे और दोनों ही बार समीर की जीत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल