1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया ने समर्पित किया विंबलडन ख़िताब देश को

सानिया ने समर्पित किया विंबलडन ख़िताब देश को

 Written By: IANS
 Published : Jul 15, 2015 10:15 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 10:29 am IST

हैदराबाद: स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन में महिला युगल खिताब जीतने के बाद स्वदेश लौटीं देश की शीर्ष टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि विंबलडन में खिताब जीतना खास अनुभव देने वाला

सानिया ने समर्पित...- India TV Hindi
सानिया ने समर्पित किया विंबलडन ख़िताब देश को

हैदराबाद: स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ विंबलडन में महिला युगल खिताब जीतने के बाद स्वदेश लौटीं देश की शीर्ष टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि विंबलडन में खिताब जीतना खास अनुभव देने वाला रहा। सानिया ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि उनके लिए यह किसी सपने के सच होने सरीखा रहा , क्योंकि वह बचपन से ही विंबलडन में खेलना चाहती थीं।

सानिया ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं। इसी पल का तो अब तक इंतजार था।"

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी सानिया ने अपनी इस जीत को भारत और अपने प्रशंसकों को समर्पित किया है।

सानिया ने कहा, "प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और हर उस शख्स ने जिसके बारे में मैं सोच सकती थी, ने मुझे जीत की बधाई दी। जिस अंदाज में लोगों ने बधाई दी..और लोगों ने इसे जिस तरह गर्व से लिया वह आश्चर्यजनक है।"

सानिया ने कहा, "मैं उस देश की नागरिक होने पर गर्व करती हूं, जहां लोग इतनी शिद्दत से अपने सितारों को प्यार या नफरत करते हैं।"

सानिया ने कहा कि आज जिस तरह से उनका घर वापसी पर स्वागत हुआ है उससे उन्हें 12 साल पुरानी घटना याद आ गई जब वह विंबलडन जूनियर ख़िताब जीतकर लौटी थी और इसी तरह उनका स्वागत हुआ था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल