1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : सानिया-मार्टिना क्वांगचो ओपन के फाइनल में

टेनिस : सानिया-मार्टिना क्वांगचो ओपन के फाइनल में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2015 09:28 am IST,  Updated : Sep 26, 2015 09:37 am IST

क्वांगचो: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शुक्रवार को 2.5 लाख डॉलर इनामी राशि वाले क्वांगचो ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टेनिस :...- India TV Hindi
टेनिस : सानिया-मार्टिना क्वांगचो ओपन के फाइनल में

क्वांगचो: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शुक्रवार को 2.5 लाख डॉलर इनामी राशि वाले क्वांगचो ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सानिया-मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में इजरायल की जूलिया ग्लूसेको और स्वीडन की रेबेका पीटरसन को 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच एक घंटा 12 मिनट चला।

भारतीय-स्विस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी की एना-लेना फ्रीडसैम और रोमानिया की मौनिका निकोलेस्कू को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया था।

सानिया और मार्टिना की जोड़ी ने इसी महीने यूएस ओपन का महिला युगल ख़िताब जीता है। इसके पहले वे विंबल्डन का भी ख़िताब जीत चुकी हैं।

ये भी देखें:टेनिस कोर्ट से बाहर पति, और दोस्तों के साथ सानिया ऐसे करती हैं मौज मस्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल