1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: सानिया-हिंगिस डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में हारीं

टेनिस: सानिया-हिंगिस डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में हारीं

 Written By: IANS
 Published : Oct 30, 2016 08:00 am IST,  Updated : Oct 30, 2016 08:00 am IST

मौजूदा चैम्पियन सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी शनिवार को वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में हार गई।

Sania-Hingis- India TV Hindi
Sania-Hingis

सिंगापुर: मौजूदा चैम्पियन सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी शनिवार को वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में हार गई। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त युगल खिलाड़ी सानिया कई महीनों के बाद अपनी पूर्व जोड़ीदार हिंगिस के साथ इस टूर्नामेंट में उतरीं, हालांकि तीन ग्रैंड स्लैम जीत चुकी इस जोड़ी को एलेना वेस्निना और एकातेरिना मकारोवा की जोड़ी ने 3-6, 6-2, 1-0 से हराया।

वेस्निाना और मकारोवा अब फाइनल में लुसी सफारोवा और बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी से भिड़ेंगी।

दो बार की चैम्पियन सानिया ने पिछले वर्ष हिंगिस के साथ खिताब जीतते हुए विश्व वरीयता में शीर्ष स्थान हासिल किया था। तब से सानिया डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं।

सानिया-हिंगिस ने सेमीफाइनल मैच की शुरुआत अच्छी की और पहला सेट आसानी से जीत लिया। हालांकि दूसरे सेट में वे पटरी से उतरी नजर आईं और वेस्निना-मकारोवा को दूसरा सेट जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई।

एक घंटा 31 मिनट तक चले इस मैच में इसके बाद 10 अंकों वाला तीसरा टाई ब्रेक सेट खेला गया, जिसमें सानिया-हिंगिस को हार झेलनी पड़ी। इस हार के बावजूद सानिया का रैंकिंग में शीर्ष पर रहते हुए वर्ष का समापन करना तय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल