1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया की हार के साथ यूएस ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

सानिया की हार के साथ यूएस ओपन में भारतीय चुनौती खत्म

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 12:20 pm IST

महिला डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया मिर्जा की हार के साथ ही साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza

न्यूयार्क: महिला डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया मिर्जा की हार के साथ ही साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। चौथी वरीय सानिया और चीन की शुआई पेंग की जोड़ी को शुक्रवार को सेमीफाइनल में दूसरी वरीय स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और ताइवान की युंग जान चान के हाथों 4-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इससे पहले सानिया-पेंग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में हंगरी की टिमिया बाबोस और चेक गणराज्य की आंद्रिया लावास्कोवा को मात दी थी। सानिया मिर्जा और शुआइ पेंग ने क्वॉर्टर फाइनल में टिमीया बाबोस और आंद्रिया लावास्कोवा को दो सेटों के मुकाबले में हराया था। सानिया और चीन की पेंग की जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हंगरी की बाबोस और चेक गणराज्य की आंद्रिया को 7-6, 6-4 से हराया था। इससे पहले सानिया मिक्स्ड डबल्स में पहले ही दौर में हारकर बाहर हो चुकी हैं।

इस सीजन में सानिया ने कई जोड़ीदार बदले हैं। शुरुआत में वह बारबोरा स्ट्रायकोवा के साथ खेल रही थीं, लेकिन वे ऑस्ट्रेलियाई ओपन में तीसरे दौर में हार गए। फ्रेंच ओपन में वह यारोस्लावा श्वेदोवा के साथ खेलीं, लेकिन दोनों पहले दौर से ही बाहर हो गए।

इस सत्र में सानिया ने सिर्फ एक खिताब ब्रिसबेन डब्ल्यूटीए अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ जीता। वहीं पिछले साल उन्होंने 8 खिताब जीते थे, जिनमें पांच मार्टिना हिंगिस के साथ मिले थे। वह साल के आखिर में डब्ल्स रैंकिंग में शीर्ष पर रहीं, लेकिन हिंगिस से अलग होने और बार-बार जोड़ीदार बदलने के कारण अब नौंवे स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल