1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल सकेंगी सानिया मिर्जा

चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल सकेंगी सानिया मिर्जा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2017 06:11 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 06:11 pm IST

सानिया ने कहा कि उन्हें टेनिस कोर्ट में वापसी करने में समय लगेगा। उन्होंने आशा जताई है कि वह अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में हिस्सा ले पाएंगी।

सानिया मिर्जा - India TV Hindi
सानिया मिर्जा

कोलकाता: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शनिवार को कहा कि वह घुटने की चोट के कारण अगले साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 

सानिया ने कहा, "मुझे घुटने में ऐसी जगह चोट लगी है, जिसे जम्पर्स नी कहते हैं। इसमें बहुत दर्द होता है। मैं चलने में तो सक्षम हूं, लेकिन खेलने में सक्षम नहीं हूं। यह सबसे बड़ी समस्या है।"

भारत की 31 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी ने कहा, "मैंने जब पिछले कुछ माह में अपने चिकित्सकों से बात की थी, तो उन्होंने मुझे कुछ माह के आराम की सलाह दी थी। इसके बाद देखते हैं कि सर्जरी या इंजेक्शन के बाद देखतें कि क्या होता है?"

सानिया ने कहा, "मैं इस बारे में आपको स्पष्ट नहीं बता पाऊंगी, लेकिन निश्चित तौर पर मैं अगले साल आस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी।"

सानिया ने कहा कि उन्हें टेनिस कोर्ट में वापसी करने में समय लगेगा। उन्होंने आशा जताई है कि वह अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों (चार अप्रैल से 15 अप्रैल तक) और एशियाई खेलों (18 अगस्त से दो सितम्बर) में हिस्सा ले पाएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल