1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस गड़बड़ी को लेकर सानिया मिर्जा को मिला नोटिस, 16 फरवरी को देना होगा जवाब

इस गड़बड़ी को लेकर सानिया मिर्जा को मिला नोटिस, 16 फरवरी को देना होगा जवाब

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2017 11:43 am IST,  Updated : Feb 09, 2017 11:43 am IST

हैदराबाद: सेवाकर का कथित तौर पर भुगतान नहीं किए जाने या कथित कर चोरी के लिए टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सेवाकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है। यहां प्रधान आयुक्त, सेवाकर कार्यालय द्वारा छह

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza

हैदराबाद: सेवाकर का कथित तौर पर भुगतान नहीं किए जाने या कथित कर चोरी के लिए टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को सेवाकर विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है। यहां प्रधान आयुक्त, सेवाकर कार्यालय द्वारा छह फरवरी को इस टेनिस स्टार को सम्मन जारी किया गया और उन्हें या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति को 16 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया।

नोटिस में कहा गया, ‘‘ वित्त कानून, 1994 के प्रावधानों और वहां बनाए गए नियमों के संबंध में सेवाकर के गैर-भुगतान या कर की चोरी को लेकर आपके खिलाफ जांच के संबंध में पूछताछ की जानी है। मेरे पास यह विश्वास करने का कारण है कि आपके पास इस जांच से जुड़े तथ्य और दस्तावेज हैं।’’

सानिया मिर्जा को भेजे गए नोटिस में ये भी साफ किया गया कि यदि वो तय समय में कार्यालय में उपस्थित होकर संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाईं तो इसके लिए उन्हें दंडित भी किया जा सकता है।

फिलहाल सानिया मिर्जा की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल