1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक किट में सानिया मिर्जा ने शेयर किया Video, फैंस को भाया

ओलंपिक किट में सानिया मिर्जा ने शेयर किया Video, फैंस को भाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2021 07:34 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 07:34 pm IST

इस छोटी सी क्लिप में सानिया अमेरिकन रैपर डोजा कैट के 'किस मी मोर' पर डांस कर रही हैं।

 Sania Mirza Video In Olympic Kit Is Winning The Internet- India TV Hindi
 Sania Mirza Video In Olympic Kit Is Winning The Internet Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@MIRZASANIAR

23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने वाला है। इसके लिए सभी देशों के सभी एथलीट्स अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं और वे काफी उत्साहित भी हैं। इस इवेंट से पहले कई एथलीट्स ने अपनी उत्सुकता सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। बुधवार को छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी अपना एक खास वीडियो साझा किया है। उन्होंने इसमें भारत की नई ओलंपिक किट पहनी है।

इस छोटी सी क्लिप में वे अमेरिकन रैपर डोजा कैट के 'किस मी मोर' पर डांस कर रही हैं। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा, "मेरे नाम में 'ए' का मतलब मेरी जिंदगी में बहुत कुछ है।" उन्होंने वीडियो में अपने नाम में आने वाले अक्षर 'ए' का मतलब बताया है- अग्रेशन, एंबीशन, अचीव और अफेक्शन।

34 वर्षीय सानिया के इस पोस्ट पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स आए। वीडियो शेयर करने के बाद महज दो घंटे बाद ही इस पर 55 हजार से ज्यादा लाइक आ गए थे।

केएल राहुल की 'पार्टनर' अथिया शेट्टी भी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में हैं?

इस पोस्ट पर इंडस्ट्रियलिस्ट कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला ने कमेंट किया, "मुझे डांस मूव पसंद आए, खास कर आंख मारना, बधाई हो अच्छे स्टफ के लिए।"

कई यूजर्स ने सानिया को ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल