1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप में रजत पदक जीतकर शूटर संजीव राजपूत ने हासिल किया ओलंपिक का टिकट

विश्व कप में रजत पदक जीतकर शूटर संजीव राजपूत ने हासिल किया ओलंपिक का टिकट

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 10:51 am IST,  Updated : Aug 30, 2019 10:51 am IST

संजीव राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।

विश्व कप में रजत पदक...- India TV Hindi
विश्व कप में रजत पदक जीतकर शूटर संजीव राजपूत ने हासिल किया ओलंपिक का टिकट Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो| संजीव राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस पदक के साथ ही संजीव ने इस स्पर्धा में भारत के लिए पहला ओलम्पिक कोटा भी हासिल कर लिया है। 

अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 38 वर्षीय संजीव आठवें भारतीय निशानेबाज हैं। संजीव ने कुल 462 अंक हासिल किए और बेहद करीबी मुकाबले में 0.2 अंकों से स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गए। क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने 462.2 अंकों के साथ सोना जीता। 

चीन के चांगहोंग झांग ने 449.2 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस विश्व कप में भारत का यह दूसरा पदक है। इससे पहले, ईलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। सीनियर स्तर में वालारिवन का यह पहला साल है। उन्होंने बुधवार को 251.7 अंक अर्जित किए और सोने पर कब्जा किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल