1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्क्वॉश: घोषाल ने सालेम को हराकर जीता कोलकाता इंटरनेशनल

स्क्वॉश: घोषाल ने सालेम को हराकर जीता कोलकाता इंटरनेशनल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 12, 2018 06:36 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 06:36 am IST

भारतीय खिलाड़ी ने सालेम को एक कड़े मुकाबले में 11-5, 8-11, 11-8, 11-13, 11-5 से मात देकर खिताब अपने नाम किया।

सौरव घोषाल- India TV Hindi
सौरव घोषाल

कोलकाता: भारत के पुरुष स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने मिस्र के जाहेद सालेम को 3-2 से हराकर रविवार को 30,000 की इनामी राशि वाले पीएस इवेंट कोलकाता इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी ने सालेम को एक कड़े मुकाबले में 11-5, 8-11, 11-8, 11-13, 11-5 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। घोषाल ने तीन साल पहले यहां पूर्व विश्व नंबर-1 मारवान एल शोरबागी को हराकर इस टर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

घोषाल ने दमदार शुरुआत करते हुए पहले गेम को आसानी से अपने नाम किया लेकिन सालेम ने शानदार वापसी की और दूसरे गेम में जीत दर्ज करते हुए मैच को पांच गेम तक ले जाने में कामयाब हुए। 

घोषाल ने कहा,"मुकाबला बहुत कड़ा था। कुछ फैसले ऐसे लिए गए जिन पर सवाल उठ सकता था इसलिए मैं थोड़ा परेशानी में था।"

भारतीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों दौरान रेफरी के स्तर को लेकर सवाल उठाए थे। 

उन्होंने कहा, "पूरे सिस्टम को बदलने की जरूरत है। हमें सभी को ज्ञान देने की आवश्यकता है क्योंकि युवा खिलाड़ी मैच देख रहे हैं। जब हम खेलते हैं तब स्तर बेहतर होना चाहिए।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल