1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मकाऊ ओपन के फाइनल में पहुंचे स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल

मकाऊ ओपन के फाइनल में पहुंचे स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल

 Reported By: PTI
 Published : Sep 24, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Sep 24, 2017 02:07 pm IST

सौरव ने सेमीफाइनल में जर्मनी के सिमोन रोस्नर को पांच गेम में 11-5, 5-11, 11-6, 11-13,11-4 से शिकस्त दी।

Saurav Ghosal- India TV Hindi
Saurav Ghosal

मकाऊ: भारत के शीर्ष स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने मकाऊ ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। राष्ट्रीय चैंपियन और चौथे वरीय सौरव ने सेमीफाइनल में जर्मनी के सिमोन रोस्नर को पांच गेम में 11-5, 5-11, 11-6, 11-13,11-4 से शिकस्त दी।

यह भारतीय खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में 28वें, जबकि जर्मनी का खिलाड़ी 11वीं रैंकिंग पर काबिज है। अब खिताब के लिए उनकी भिड़ंत दूसरे वरीय मिस्र के मोहम्मद अबोलघर से होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल