1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलिया के लिए खेलने को तैयार हैं स्कॉटलैंड के बोयले

आस्ट्रेलिया के लिए खेलने को तैयार हैं स्कॉटलैंड के बोयले

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2018 04:47 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 04:47 pm IST

स्कॉटलैंड के फुटबाल खिलाड़ी मार्टिन बोयले शनिवार को ब्रिस्बेन में आस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेल सकते हैं। 

 आस्ट्रेलिया के लिए खेलने को तैयार हैं स्कॉटलैंड के बोयले- India TV Hindi
  आस्ट्रेलिया के लिए खेलने को तैयार हैं स्कॉटलैंड के बोयले

सिडनी। स्कॉटलैंड के फुटबाल खिलाड़ी मार्टिन बोयले शनिवार को ब्रिस्बेन में आस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेल सकते हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में ही आस्ट्रेलिया में कदम रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 25 साल के बोयले स्कॉटिश प्रीमियर लीग की टीम हाइबेर्नियन के लिए खेलते हैं। अपने पिता के आस्ट्रेलिया में पैदा होने के कारण यह खिलाड़ी अब इस देश के लिए फुटबाल खेल सकेगा। 

बोयले को टीम के नए कोच ग्राहम अर्नाल्ड ने पिछले महीने कुवैत के खिलाफ खेले गए मैच के लिए चुना था, लेकिन आस्ट्रेलियाई पासपोर्ट न होने के कारण वह टीम के साथ जुड़ नहीं सके थे। 

बोयले ने कहा, "अगर आप कुछ वर्ष पूर्व मुझसे पूछते कि अगर ऐसा अवसर मिला तो आप क्या करेंगे, तो मैं आपके ऊपर काफी जोर से हंसता।" उन्होंने कहा कि वह ऐसा मौका मिलने से काफी खुश हैं। 

बोयले ने कहा, "मैं अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और अपनी काबिलियत को साबित करने का मौका मिलने से काफी खुश हूं।" उन्होंने कहा, "मैं जब तक मैदान पर रहूंगा मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं कहां खेल रहा हूं। मैं अपना 100 फीसदी दूंगा।" आस्ट्रेलियाई टीम दो दोस्ताना मैचों में शनिवार को पहले दक्षिण कोरिया और फिर इसके बाद लेबनान से भिड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल