1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सर्बियाई फुटबॉलर एलेक्जेंडर प्रीजोविक गिरफ्तार

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सर्बियाई फुटबॉलर एलेक्जेंडर प्रीजोविक गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2020 10:02 am IST,  Updated : Apr 05, 2020 10:02 am IST

सरकार द्वारा नियंत्रित आरटीएस टेलीविजन ब्रॉडकास्टर को दिए गए बयान में सर्बिया के नेशनल पुलिस डाइरेक्टर ब्लादिमीर रेबिक ने इसकी पुष्टि की।

Serbian footballer Aleksandar Prijovic arrested for violating Corona curfew- India TV Hindi
Serbian footballer Aleksandar Prijovic arrested for violating Corona curfew Image Source : GETTY IMAGES

बेलग्रेड। कोरोनावायरस कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सर्बियाई फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर एलेक्जेंडर प्रीजोविक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार द्वारा नियंत्रित आरटीएस टेलीविजन ब्रॉडकास्टर को दिए गए बयान में सर्बिया के नेशनल पुलिस डाइरेक्टर ब्लादिमीर रेबिक ने इसकी पुष्टि की।

रेबिक के मुताबिक प्रीजोविक को कर्फ्यू के दौरान एक होटल की लाबी में शराब बीते हुए पकड़ा गया था।

रेबिक के मुताबिक इसके लिए होटल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

कोरोना के कारण सर्बिया में 44 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में इस महामारी के कारण 60 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल