1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: सेरेना इतिहास रचने से चूकी, विंची बनी बाधा

US Open: सेरेना इतिहास रचने से चूकी, विंची बनी बाधा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2015 08:51 am IST,  Updated : Sep 12, 2015 08:55 am IST

न्यूयार्क: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का एक साल में सभी ग्रां प्री खिताब जीतने का सपना शुक्रवार को जब चकनाचूर हो गया जब इटली की रॉबर् विंची ने उन्हें सेमीफाइनल में

US Open: सेरेना इतिहास रचने...- India TV Hindi
US Open: सेरेना इतिहास रचने से चूकी, विंची बनी बाधा

न्यूयार्क: विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का एक साल में सभी ग्रां प्री खिताब जीतने का सपना शुक्रवार को जब चकनाचूर हो गया जब इटली की रॉबर् विंची ने उन्हें सेमीफाइनल में 2-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया। फाइनल में विंची का मुक़ाबला अब उन्हीं के देश की फ्लेविया पेनेटा से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-1, 6-3 से हराया।

32 वर्षीय विंची जिनकी वर्ल्ड रैंकिंग 43 है, ने सेरेना जैसी खिलाड़ी के सामने ग़ज़ब का संयम दिखाया और मैच जीतकर सभी को दंग कर दिया।

सेरेना इस साल लगभग हर बड़ी प्रतियोगिता में मुश्किल में नज़र आई हैं। इस साल वह 20 बार तीन सेट में पहुंची और 18 बार जीत हासिल की।

सेरेना को कैलैंडर स्लैम पूरा करने के लिए बस विंची और फिर शनिवार को फाइनल में पेनेटा को हराना था लेकिन ऐसा हो नही पाया। अगर वह ऐसा कर पाती तो स्टेफी ग्राफ़ की बराबरी कर लेती जिन्होंने 1988 में सभी ग्रां प्री खि़ताब जीते थे।

इसके पहले इटली की 26वीं वरीयता प्राप्त फ्लेविया पेनेटा ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया।

पेनेटा का हमवतन खिलाड़ी के खिलाफ उनका रिकार्ड 5-4 का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल