1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स, 24वें ग्रैंड स्लैम पर होंगी नजरें

यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स, 24वें ग्रैंड स्लैम पर होंगी नजरें

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2019 11:27 am IST,  Updated : Sep 06, 2019 12:01 pm IST

छह बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बना ली है।

यूएस ओपन के फाइनल में...- India TV Hindi
यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स, 24वें ग्रैंड स्लैम पर होंगी नजरें  Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| छह बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां जारी साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में अब सेरेना का सामना कनाडा की 19 वर्षीय बियान्का एंड्रेस्कू से होगा जिन्होंने सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनकिक को 7-6 (7-3), 7-5 से मात दी। 

विलियम्स गुरुवार रात यहां आर्थर एश स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात देकर 10वीं बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची। वह अपने बेहतरीन करियर में 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का प्रयास कर रही हैं। अगर वह इस बार अमेरिका ओपन का खिताब जीत जाती हैं तो महिला एकल वर्ग में मार्गट कोर्ट के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच एक घंटे और 10 मिनट तक चला, लेकिन विलियम्स को जीत दर्ज करने के लिए मेहनत करनी पड़ी। वर्ल्ड नंबर-5 स्वितोलिना को पहले सेट में कई मौके मिले। हालांकि, विलियम्स ने उन्हें छह ब्रेक प्वाइंट का लाभ नहीं उठाने दिया। दूसरे सेट में विलियम्स भी फॉर्म में नजर आई और इस बार उन्होंने यूक्रेन की खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल