1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अगले महीने केंटुकी में होने वाले नये हार्डकोर्ट टूर्नामेंट से प्रतियोगिता में वापसी की योजना बना रही हैं सेरेना विलियम्स

अगले महीने केंटुकी में होने वाले नये हार्डकोर्ट टूर्नामेंट से प्रतियोगिता में वापसी की योजना बना रही हैं सेरेना विलियम्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2020 12:50 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 12:50 pm IST

यह 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना का फरवरी में फेड कप में अमेरिका की तरफ से खेलने के बाद पहला टूर्नामेंट होगा।

Serena Williams plans to return to competition with new hardcourt tournament to be held in Kentucky - India TV Hindi
Serena Williams plans to return to competition with new hardcourt tournament to be held in Kentucky next month Image Source : GETTY IMAGES

लेक्सिंगटन। स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अगले महीने केंटुकी में होने वाले नये हार्डकोर्ट टूर्नामेंट से प्रतियोगिता में वापसी की योजना बना रही हैं। यह 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना का फरवरी में फेड कप में अमेरिका की तरफ से खेलने के बाद पहला टूर्नामेंट होगा। 

इसके बाद कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी तरह की टेनिस गतिविधियां ठप्प पड़ गयी थी। महिला और पुरुष पेशेवर टेनिस टूर की योजना अगस्त से टूर्नामेंटों की शुरुआत करना है। 

केंटुकी में होने वाली प्रतियोगिता को टॉप सीड ओपन नाम से जाना जाता है। आयोजकों ने गुरुवार को घोषणा की कि सेरेना और 2017 की यूएस ओपन चैंपियन सलोनी स्टीफन्स दस अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेंगी। 

सेरेना पहले ही कह चुकी है कि वह अगले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में हिस्सा लेगी जो 31 अगस्त से न्यूयार्क में खेला जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल