1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स

अमेरिकी ओपन: क्वार्टर फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स

 Reported By: IANS
 Published : Sep 03, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 12:26 pm IST

क्वार्टर फाइनल में सेरेना का सामना कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा। 

सेरेना विलियम्स- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स Image Source : GETTY IMAGE

न्यूयॉर्क: अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 सेरेना ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में एस्टोनिया की काई कनेपी को मात दी। सेरेना के लिए कनेपी को हराना आसान नहीं था। पहले सेट को 6-0 से जीतने के बाद दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी को 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। 

सेरेना ने इसके बाद तीसरे सेट में कनेपी को 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया। मैच के बाद सेरेना ने कहा,"यह निश्चित तौर पर आसान मैच नहीं था। कनेपी जानती हैं कि कैसे खेलना है। मैं इस मैच में जीतकर काफी खुश हूं।"

क्वार्टर फाइनल में सेरेना का सामना कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल