1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरेना विलियम्स ने अमेरिका को होपमैन कप में बराबरी दिलायी

सेरेना विलियम्स ने अमेरिका को होपमैन कप में बराबरी दिलायी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2018 02:27 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 02:27 pm IST

इस 37 साल की खिलाड़ी ने पहले सेट के शुरू में सर्विस गंवाने के बावजूद महिला एकल के एक घंटे 44 मिनट तक चले मैच में 7-6 (3), 6-2 से जीत दर्ज की। 

सेरेना विलियम्स- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ: सेरेना विलियम्स से धीमी शुरुआत से उबरकर होपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट में मारिया सकारी को सीधे सेटों में हरा दिया। यह यूएस ओपन के फाइनल में हारने के बाद उनका पहला प्रतिस्पर्धी मैच था। 

इस 37 साल की खिलाड़ी ने पहले सेट के शुरू में सर्विस गंवाने के बावजूद महिला एकल के एक घंटे 44 मिनट तक चले मैच में 7-6 (3), 6-2 से जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से अमेरिका ने यूनान के खिलाफ मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। अब मिश्रित युगल मैच से इस मुकाबले का फैसला होगा। 

सेरेना ने बाद में कहा, ‘‘यह मेरा पहला मैच था और मैंने कई गलतियां की।’’ 

इससे पहले पुरूष एकल में विश्व में 15वें रैंकिंग के स्टीफेनोस सिटिसिपास ने फ्रांसेस टिफोउ को 6-3, 6-7 (3), 6-3 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल