1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Serie A : एसी मिलान और जुवेंतस ने इटालियन लीग में जीते अपने-अपने मुकाबले

Serie A : एसी मिलान और जुवेंतस ने इटालियन लीग में जीते अपने-अपने मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Jan 31, 2021 02:44 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 02:44 pm IST

इस जीत के बाद एसी मिलान तालिका में 46 अंकों के साथ टॉप पर कायम है और अब वह दूसरे नंबर पर काबिज इंटर मिलान से दो अंक आगे हैं।

AC Milan and Juventus- India TV Hindi
AC Milan and Juventus Image Source : GETTY

रोम| एसी मिलान और जुवेंतस ने इटालियन लीग सेरी-ए में शानदार करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। एसी मिलान ने बोलोग्ना को 2-1 जबकि जुवेंतस ने साप्मडोरिया को 2-0 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट की अनुसार, शनिवार को खेले गए मुकाबले में एसी मिलान के लिए एंटे रेबिक ने 26वें और केसी ने 55वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागे। बोलोग्ना के लिए एकमात्र गोल सब्स्टीटयूट एंद्रीया पोली ने 81वें मिनट में किया।

इस जीत के बाद एसी मिलान तालिका में 46 अंकों के साथ टॉप पर कायम है और अब वह दूसरे नंबर पर काबिज इंटर मिलान से दो अंक आगे हैं।

इंटर मिलान ने एक अन्य मैच में बेनेवेंटो को 4-0 से शिकस्त दी।

ये भी पढ़े - Ind vs Eng : आर्चर ने माना, IPL खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ इस बड़े चैलेन्ज से होगा सामना 

एक अन्य मैच में जुवेंतस ने साम्पडोरिया को 2-0 से हरा दिया। जुवेंतस के लिए चिएसा ने 20वें और रामसे ने इंजुरी टाइम में गोल किया। जुवेंतस की सभी प्रतियोगिताओं में यह लगातार चौथी जीत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल