1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शमशेर सिंह का लक्ष्य भारतीय हॉकी टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बनना

शमशेर सिंह का लक्ष्य भारतीय हॉकी टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बनना

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2020 03:53 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 03:53 pm IST

युवा भारतीय मिडफील्डर शमशेर सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों ने उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं के लिये अच्छी तरह तैयार किया है।

शमशेर सिंह का लक्ष्य...- India TV Hindi
शमशेर सिंह का लक्ष्य भारतीय हॉकी टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बनना Image Source : HOCKEY INDIA

बेंगलुरू। युवा भारतीय मिडफील्डर शमशेर सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों ने उन्हें जीवन की अनिश्चितताओं के लिये अच्छी तरह तैयार किया है और बढ़ती महामारी के बीच वह टीम के लिये भरोसेमंद खिलाड़ी बनने पर ध्यान लगाये हैं। हॉकी इंडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मैंने बहुत मुश्किल परिस्थितियां देखी हैं, मेरे पिता खेती से आजीविका कमाते थे। हॉकी में शुरूआती दिनों में मैंने कई तरह की परेशानियों का सामना किया जिसमें मुझे आधारभूत चीजों जैसे स्टिक, किट और जूतों के लिये जूझना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पिछले अनुभव ने मुझे अनिश्चित हालात को अपनाने में मदद की और इस साल हम सभी को इस महामारी ने रोक दिया है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हम अपने लक्ष्यों पर ध्यान लगाये रखें, भले ही कितनी भी परेशानियां आयें।’’

डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने को तैयार हैं मार्नस लाबुशैन

23 साल के फारवर्ड ने सीनियर भारतीय टीम में पदार्पण पिछले साल तोक्यो में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में किया। यह यादगार रहा क्योंकि भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट जीता था और इसी मैच में शमशेर ने देश के लिये सीनियर टीम में अपना पहला गोल किया।

जालंधर में सुरजीत सिंह अकादमी में हॉकी के गुर सीखने वाले शमशेर ने कहा, ‘‘मैं अपने खेल को और सुधारना चाहता था और महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में मौके ढूंढने की उम्मीद लगाये था जिनका आयोजन इस साल होना था।’’

IND vs AUS : दूसरे वनडे से पहले स्मिथ को आ रहे थे चक्कर बावजूद इसके जड़ा धमाकेदार शतक

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन महामारी के कारण बदलते परिदृश्य में मैंने अपना ध्यान अपनी बेसिक्स सुधारने और टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ अनुभव हासिल करने में लगा लिया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल