1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Shooting World Cup: अपूर्वी चंदेला ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

Shooting World Cup: अपूर्वी चंदेला ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2019 04:27 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 04:27 pm IST

भारतीय निशानेबाज ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता के पहले दिन 252.9 अंक के शानदार स्कोर से पहला स्थान हासिल किया।

Shooting World Cup: अपूर्वी चंदेला ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक- India TV Hindi
Shooting World Cup: अपूर्वी चंदेला ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारत की अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को यहां आईएसएसएु विश्व कप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

भारतीय निशानेबाज ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता के पहले दिन 252.9 अंक के शानदार स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। चीन की रूओझू झाओ ने 251.8 के स्केार से रजत पदक जबकि चीन की एक अन्य निशानेबाज जु होंग (230.4) ने टूर्नामेंट के पहले फाइनल का कांसा जीता। 

अपूर्वी आठ महिलाओं के फाइनल में रजत पदकधारी निशानेबाज से 1.1 अंक आगे रहीं, जिससे उनके दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछली विश्व विश्व चैम्पियनशिप में तोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अपूर्वी क्वालीफिकेशन में 629.3 अंक से चौथे स्थान पर थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल