1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण के लिए सिंधू के नाम की सिफारिश की

खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण के लिए सिंधू के नाम की सिफारिश की

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Sep 25, 2017 12:55 pm IST

खेल मंत्रालय ने आज यहां देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के नाम की सिफारिश की है।

Pv Sindhu- India TV Hindi
Pv Sindhu

नयी दिल्ली: खेल मंत्रालय ने आज यहां देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के नाम की सिफारिश की है। खेल मंत्रालय के अधिकारी ने पीटीआई को बताया, हां, हमने पद्म भूषण के लिए सिंधू के नाम की सिफारिश की है। 

विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य और एक बार की रजत पदक विजेता सिंधू ने पिछले साल रियो ओलंपिक के दौरान रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। हैदराबाद की इस 22 साल की खिलाड़ी ने 2016 चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर, इंडिया ओपन सुपर सीरीज के अलावा पिछले महीने ग्लास्गो वि चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वह इस महीने कोरिया ओपन में अपना तीसरा सुपर सीरीज खिताब भी जीतने में सफल रही। 

सिंधू ने इस साल लखन में सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट भी जीता। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत सिंधू ने अप्रैल में कुछ समय के लिए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग भी हासिल की। सोल में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सिंधू ने पिछले हफ्ते भी नंबर दो रैंकिंग हासिल की। सिंधू ने 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों, इंचियोन एशियाई खेलों, उबेर कप और एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते। मार्च 2015 में सिंधू को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल