1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्वियातेक ने शीर्ष वरीय हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन में किया बड़ा उलटफेर

स्वियातेक ने शीर्ष वरीय हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन में किया बड़ा उलटफेर

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2020 05:34 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 05:34 pm IST

रोमानियाई खिलाड़ी ने उस मैच को महज 45 मिनट में 6-1 6-0 से जीता था। लेकिन इस बार स्वियातेक ने हालेप की करियर की सर्वश्रेष्ठ 17 मैच में जीत की लय को तोड़ दिया। 

simona halep, halep, halep french open, halep swiatek, french open, french open 2020, roland garros,- India TV Hindi
french open 2020 Image Source : PTI

पोलैंड की इगा स्वियातेक ने 2018 की चैम्पियन और शीर्ष वरीय सिमोना हालेप को 6-1 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम से बाहर कर दिया। स्वियातेक पहली बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने पिछले साल इसी दौर में हालेप से मिली हार का बदला चुकता किया। 

रोमानियाई खिलाड़ी ने उस मैच को महज 45 मिनट में 6-1 6-0 से जीता था। लेकिन इस बार स्वियातेक ने हालेप की करियर की सर्वश्रेष्ठ 17 मैच में जीत की लय को तोड़ दिया। 

हालेप ने पहला सेट महज 26 मिनट में गंवा दिया। दूसरे सेट में वह अपने पहले सर्विस गेम को गंवा बैठी, वह वापसी करने के लिये बेताब थीं। 

उन्होंने तीसरे गेम में चार ब्रेक प्वाइंट बचाये। लेकिन पांच ब्रेक प्वाइंट और बचाने के बाद वह पाचवें में सर्विस गंवा बैठी। स्वियातेक ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं बेहतरीन खेल रही थी। 

मैं भी हैरान हूं कि मैं ऐसा कर पायी। ’’ फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा कि बालिका जूनियर टूर्नामेंट से दो खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद हटा दिया गया है। लेकिन दोनों के नाम नहीं बताये गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल