1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो में पदक जीतने की 100 प्रतिशत कोशिश करूंगी: सिंधू

रियो में पदक जीतने की 100 प्रतिशत कोशिश करूंगी: सिंधू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2016 09:26 am IST,  Updated : May 31, 2016 10:16 am IST

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिधू ने सोमवार को कहा कि वह रियो ओलम्पिक में अपने अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हैं और वह पदक जीतने के लिए 100 प्रतिशत कोशिश करेंगी। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होगा।

rio olympics
rio olympics

रियो ओलम्पिक में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने कहा कि उनका लक्ष्य तय है और पदक जीतने के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

शिव ने कहा, "मेरा ध्यान केंद्रित है और रियो के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। अपने देश के लिए पदक लाने के लिए मैं शानदार प्रदर्शन देने के लिए आश्वस्त हूं। मैं ओजीक्यू को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

भारत की शीर्ष निशानेबाज हीना सिंधू ने भी कहा कि वह रियो ओलम्पिक में अपने देश के प्रतिनिधित्व के लिए काफी उत्साहित हैं। इससे पहले उन्होंने लंदन ओलम्पिक में भी हिस्सा लिया था।

हीना ने कहा, "मैं यहां आकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मेरा दूसरी ओलम्पिक होगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि मैं पहली बार जा रही हूं। मैं अब भी सीख रही हूं। ओजीक्यू की मदद के लिए शुक्रगुजार हूं और मुझे रियो का इंतजार है।"

खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए हुए इस समारोह में मौजूद शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने ओलम्पिक खेलों के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

आनंद ने कहा, "अब हम सबके लिए ओलम्पिक खेलों के लिए उत्साहित होने का समय आ गया है। आशा है कि इस बार स्थिति और भी अच्छी होगी और हम पिछले खेलों के मुकाबले और भी अधिक पदक जीतेंगे। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

ओजीक्यू के संस्थापक सदस्य और पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने आशा जताई कि भारतीय दल रियो में बेहतर प्रदर्शन कर करोड़ों लोगों के चेहरों पर खुशी लाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल