1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. I-League भारतीय खिलाड़ियों को कौशल दिखाने का शानदार मंच : आईएम विजयन

I-League भारतीय खिलाड़ियों को कौशल दिखाने का शानदार मंच : आईएम विजयन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 19, 2021 08:06 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 08:07 pm IST

भारतीय फुटबॉल के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आईएम विजयन ने आई-लीग के मौजूदा सत्र को सफल करार देते हुए हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ियों को मौका मिला है।

I-League भारतीय खिलाड़ियों...- India TV Hindi
I-League भारतीय खिलाड़ियों को कौशल दिखाने का यह शानदार मंच : आईएम विजयन Image Source : AIFF MEDIA TEAM

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आईएम विजयन ने आई-लीग के मौजूदा सत्र को सफल करार देते हुए हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ियों को मौका मिला है। भारतीय फुटबॉल के इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि आई लीग भारतीय खिलाड़ियों को कौशल दिखाने का यह शानदार मंच है।

विजयन ने आई-लीग की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘‘मुझे आई-लीग देखना बहुत पसंद है। एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) ने शानदार तरीके से इस लीग का संचालन किया, खासकर खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने के मामले में उन्होंने अच्छा काम किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिये यह बात लीग को रोचक बनाती है कि इसमें बहुत सारे भारतीय खिलाड़ियों को खेलना का मौका मिला। यह देखना बहुत अच्छा रहा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल