1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सोनिया लाठेर विश्व चैम्पियनशिप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय

सोनिया लाठेर विश्व चैम्पियनशिप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय

 Written By: Bhasha
 Published : May 25, 2016 08:10 am IST,  Updated : May 25, 2016 08:10 am IST

अस्ताना: एशियाई खेलों की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किलो) एआईबीए महिला विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय मुक्केबाज रही जिसने अपना पदक भी पक्का कर लिया जबकि बाकी चार

SONIA_LATHER- India TV Hindi
SONIA_LATHER

अस्ताना: एशियाई खेलों की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किलो) एआईबीए महिला विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय मुक्केबाज रही जिसने अपना पदक भी पक्का कर लिया जबकि बाकी चार क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए। सोनिया ने पोलैंड की अनीता रिजिएलस्का को 3-0 से हराकर भारत का सूपड़ा साफ होने से बचाया। इस टूर्नामेंट में तीन ओलंपिक वर्गों 51 किलो, 60 किलो और 75 किलो में कोई भारतीय ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका ।

गैर ओलंपिक वर्ग से बाहर होने वालों में पिछले सत्र की रजत पदक विजेता सरजूबाला देवी (48 किलो), पूर्व जूनियर चैम्पियन निखत जरीन (54 किलो) , स्वीटर (81 किलो) और सीमा पूनिया (प्लस 81 किलो) थी । सोनिया ने पहले दो राउंड में ही कुछ दमदार पंज लगाकर अनीता पर दबाव बना लिया । आखिरी दो राउंड में भी उसने यही लय कायम रखी । अब उसका सामना इटली की अलेशिया मेसियानो से होगा जिसने रूस की विक्टोरिया कुलेशोवा को 2 -0 से हराया। इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त सरजूबाला को स्थानीय खिलाड़ी नजीम काइजेइबे ने हराया। वहीं जरीन को चीन की पियाओपियाओ ने 3-

0 से शिकस्त दी। पिछले सत्र की रजत पदक विजेता स्वीटी को तुर्की की एलिफ गुनेरी ने 3-0 से हराया जबकि सीमा को लज्जत के ने 3-0 से मात दी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल