1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टीटीएफआई ने सौम्यजीत घोष से बैन हटाया, लगा था रेप का आरोप. अगले महीने नेशनल टूर्नामेंट में खेलेंगे

टीटीएफआई ने सौम्यजीत घोष से बैन हटाया, लगा था रेप का आरोप. अगले महीने नेशनल टूर्नामेंट में खेलेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2018 07:18 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 07:18 am IST

घोष की कानूनी परेशानियां तब खत्म हुई जब उन्होंने आरोप लगाने वाली लड़की से चार महीने बाद शादी कर ली। 

सौम्यजीत घोष- India TV Hindi
सौम्यजीत घोष

सोनीपत: भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सौम्यजीत घोष पर से मार्च में लगा निलंबन हटाने का फैसला किया है जिससे वह अब इस खेल में वापसी कर पाएंगे। उन पर पूर्व प्रेमिका ने बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसके बाद टीटीएफआई ने उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। इस कारण उन्हें भारत की राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से भी बाहर रखा गया था। घोष की कानूनी परेशानियां तब खत्म हुई जब उन्होंने आरोप लगाने वाली लड़की से चार महीने बाद शादी कर ली। 

टीटीएफआई ने बयान में कहा, ‘‘टीटीएफआई के कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों ने बैठक में उनके प्रतिनिधित्व पर विचार किया और तुरंत प्रभाव से इसे हटाने का फैसला किया जिससे वह सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले पायेंगे। ’’ 

निलंबन के हटाये जाने का मतलब है कि घोष अब चार से नौ जनवरी 2019 तक कटक में चलने वाली सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले पायेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल