1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 8 मई से होगा साउथ कोरिया फुटबॉल लीग की शुरुआत

8 मई से होगा साउथ कोरिया फुटबॉल लीग की शुरुआत

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 03:43 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 03:43 pm IST

यह मैच पहले 29 फरवरी को खेला जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते खेल बंद हो गए थे।

coronavirus, football, K-League, south korea- India TV Hindi
ootball Image Source : GETTY IMAGES

साउथ कोरिया में 'के लीग' ने शुक्रवार को ऐलान किया कि फुटबॉल सत्र अब आठ मई से शुरू होगा जिससे खिलाड़ियों, कोचों और प्रशंसकों को कोरोना वायरस महामारी के चलते नये नियम समझने के लिये दो सप्ताह का समय मिल जायेगा। पहले मैच में जियोंबुक मोटर्स का सामना सुवोन ब्लूविंग्स से होगा। 

यह मैच पहले 29 फरवरी को खेला जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते खेल बंद हो गए थे। हाल ही में खिलाड़ी अभ्यास पर लौटे हैं। साउथ कोरिया में कोरोना वायरस के 10700 मामले आये हैं और 240 मौते हो चुकी हैं। 

इस सप्ताह नये मामले एकल अंक में आये हैं। लीग में खिलाड़ियों के लिये मैदान के भीतर और बाहर सामाजिक दूरी बनाये रखने के कड़े निर्देश होंगे। 

खिलाड़ी हाथ नहीं मिलायेंगे और साथियों या अधिकारियों से बात भी नहीं करेंगे। इसका सत्र से पूर्व मैच पांच मई को दर्शकों के बिना खेले जाने की उम्मीद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल