1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई हाकी चैम्पियंस ट्राफी में श्रीजेश को भारत की कमान, मनप्रीत उपकप्तान

एशियाई हाकी चैम्पियंस ट्राफी में श्रीजेश को भारत की कमान, मनप्रीत उपकप्तान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2016 02:20 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 02:20 pm IST

बेंगलूरू: गोलकीपर पी आर श्रीजेश मलेशिया के कुआंटन में 20 से 30 अक्तूबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत की 18 सदस्यीय पुरूष हाकी टीम के कप्तान होंगे। हाकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने

Sreejesh- India TV Hindi
Sreejesh

बेंगलूरू: गोलकीपर पी आर श्रीजेश मलेशिया के कुआंटन में 20 से 30 अक्तूबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत की 18 सदस्यीय पुरूष हाकी टीम के कप्तान होंगे। हाकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने 24 बरस के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एस वी सुनील की जगह उपकप्तान बनाया है। ड्रैग फ्लिकर जसजीत सिंह कुलार की टीम में वापसी हुई है जो अनुभवी वी आर रघुनाथ की जगह लेंगे। रघुनाथ को इस टूर्नामेंट के लिये आराम दिया गया है। 

बैकलाइन में बीरेंद्र लाकड़ा ने वापसी की है जो घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर थे। उनके साथ डिफेंस में रूपिंदर पाल सिंह, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार और प्रदीप मोर होंगे। मिडफील्ड में चिंग्लेनसाना सिंह, मनप्रीत, सरदार सिंह, एस के उथप्पा और देविंदर वाल्मीकि रहेंगे। वहीं फारवर्ड लाइन में आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह की कमी खलेगी जिन्हें आराम दिया गया है। इनकी जगह तलविंदर सिंह और ललित उपाध्याय ने ली है। श्रीजेश के अलावा आकाश चितके गोलकीपर होंगे। एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में भारत के अलावा कोरिया, जापान, चीन, मलेशिया और गत चैम्पियन पाकिस्तान खेल रहे हैं।

हाकी इंडिया के हाई परफार्मेंस निदेशक और मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने कहा, एशियाई चैम्पियंस ट्राफी हमारे लिये महत्वपूर्ण है और विश्व रैंकिंग को देखते हुए भारत खिताब का प्रबल दावेदार है। ओलंपिक के बाद शिविर में लौटकर भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और जीत के साथ सत्र का आगाज करना चाहती है। 

श्रीजेश ने कहा कि वे किसी टीम को हलके में नहीं लेंगे । उन्होंने कहा , हम भले ही फिलहाल एशिया की नंबर एक टीम है लेकिन किसी टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता। पाकिस्तान उलटफेर करने में माहिर है और कोरिया भी अच्छी हाकी खेल रहा है। 

टीम: 

गोलकीपर: पी आर श्रीजेश (कप्तान), आकाश चितके डिफेंडर: रूपिंदर पाल सिंह, प्रदीप मोर, जसजीत सिंह कुलार, बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार मिडफील्डर : चिंग्लेनसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, एस के उथप्पा, देविंदर वाल्मीकि फारवर्ड : तलविंदर सिंह, एस वी सुनील, ललित उपाध्याय, निकिन थिमैया, अफ्फान युसूफ । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल