1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आई लीग की नयी टीम होगी श्रीनिधि डेक्कन एफसी

आई लीग की नयी टीम होगी श्रीनिधि डेक्कन एफसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2021 06:01 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 06:01 pm IST

श्रीनिधि डेक्कन एफसी हीरो आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की नयी टीम बन गयी है जो इस सत्र से खेलेगी। 

I League- India TV Hindi
I League Image Source : I LEAGUE

नई दिल्ली। श्रीनिधि डेक्कन एफसी हीरो आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की नयी टीम बन गयी है जो इस सत्र से खेलेगी। टीम की घोषणा विशाखापत्तनम में की गयी और इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के खेल मंत्री एम श्रीनिवास राव मुख्य अतिथि थे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और एआईएफएफ लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनंदो धर भी इस मौके पर मौजूद थे। दास ने इस मौके पर कहा, ‘‘हम श्रीनिधि डेक्कन एफसी का हीरो आई लीग में स्वागत करते हैं। विजाग की टीम को एलीट ग्रुप में देखना शानदार है जिसके पास सर्वश्रेष्ठ सुविधायें होंगी।’’

अगर कोविड-19 से परिस्थितियां सही रहीं तो श्रीनिधि डेक्कन एफसी को आई लीग 2021-22 के इस सत्र में खेलने का अनुभव मिलेगा। यह सत्र दिसंबर में कोलकाता में शुरू होना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल