नयी दिल्ली: ओलंपिक जाने वाले पुरूष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत गुरुवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक पायदान गंवाकर दुनिया के 12वें नंबर पर खिसक गये। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन जोड़ी ने अपने दूसरे ओलंपिक में जगह बनायी, इस जोड़ी ने एक पायदान के फायदे से महिला युगल रैंकिंग में 14वां स्थान हासिल किया। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ओलंपिक में खेलने वाली भारत की पहली पुरूष जोड़ी होगी, उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ जिससे वे 20वें स्थान पर पहुंच गये। अन्य में एच एस प्रणय ने दो पायदान की छलांग से 25वां स्थान हासिल किया जबकि अजय जयराम को एक पायदान का नुकसान हुआ जिससे वह पुरूष एकल रैंकिंग में 21वें स्थान पर खिसक गये जिसमें चीन के चेन लोंग शीर्ष पर काबिज हैं। महिलाओं के एकल में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू क्रमश: अपने आठवें और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं। मिश्रित युगल में कोई भी भारतीय शीर्ष 25 में शामिल नहीं है।
- Hindi News
- खेल
- अन्य खेल
- श्रीकांत विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर खिसके, ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी 14वें स्थान पर
श्रीकांत विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर खिसके, ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी 14वें स्थान पर
नयी दिल्ली: ओलंपिक जाने वाले पुरूष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी के श्रीकांत गुरुवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक पायदान गंवाकर दुनिया के 12वें नंबर पर खिसक गये। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की 2010
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement