1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच को हरा वावरिंका बने यूएस ओपन चैंपियन

नोवाक जोकोविच को हरा वावरिंका बने यूएस ओपन चैंपियन

 Written By: Agencies
 Published : Sep 12, 2016 07:29 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 07:29 am IST

न्यूयॉर्क: स्विट्जरलैंड के तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेनिसलास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के विजयी अभियान को रोकते हुए यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम पर कब्जा कर लिया। फाइनल में शानदार खेल

 Stan Wawrinka - India TV Hindi
Stan Wawrinka

न्यूयॉर्क: स्विट्जरलैंड के तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेनिसलास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के विजयी अभियान को रोकते हुए यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम पर कब्जा कर लिया। फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वावरिंका ने जोकोविच को  6-4, 7-5, 6-3 से हराया।

वावरिंका ने पहली बार यूएस ग्रैंड स्लैम जीता है। यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंडस्लैम है। इससे पहले, वावरिंका ने छठी वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी को 4-6, 7-5, 6-4, 6-2 से हराकर  फाइनल में जगह बनाई थी। निशिकोरी ने इससे पहले एक बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और दोबार के ओलिंपिक चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी हालांकि वह सेमीफाइनल में वावरिंका से पार नहीं पा सके।  वहीं, वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल