1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडियन सुपर लीग के 2020-21 सीजन के लिए ओडिशा एफसी के कप्तान बने स्टीवन टेलर

इंडियन सुपर लीग के 2020-21 सीजन के लिए ओडिशा एफसी के कप्तान बने स्टीवन टेलर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2020 11:10 am IST,  Updated : Nov 08, 2020 11:10 am IST

टीम के मुख्य कोच स्टुअर्ट बक्सटर ने बयान में कहा, "आने वाले सीजन में स्टीवन ओडिशा एफसी की कप्तानी करेंगे। उनकी युवा खिलाड़ियों को मेंटॉर करने की लगन, विजयी मानसिकता टीम को काफी मददगार साबित होगी।"

Steven Taylor named captain of ISL side Odisha FC for 2020 21 season- India TV Hindi
Steven Taylor named captain of ISL side Odisha FC for 2020 21 season Image Source : TWITTER/ODISHAFC

भुवनेश्वर। डिफेंडर स्टीवन टेलर को ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2020-21 सीजन के लिए अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। टीम ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। क्लब ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में टेलर को कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया गया। वह मार्कोस तेबार का स्थान लेंगे।

टीम के मुख्य कोच स्टुअर्ट बक्सटर ने बयान में कहा, "आने वाले सीजन में स्टीवन ओडिशा एफसी की कप्तानी करेंगे। उनकी युवा खिलाड़ियों को मेंटॉर करने की लगन, विजयी मानसिकता टीम को काफी मददगार साबित होगी।"

ये भी पढ़ें - PAK vs ZIM 1st T20I : मैच के दौरान वहाब रियाज ने तोड़ा आईसीसी का ये नियम, अंपायरों ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह आईएसएल के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक होंगे और टीम उनकी योग्ताओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहेगी।"

क्लब ने सितंबर में ओडिशा एफसी से करार किया था। वह आईएसएस में अपना पहला मैच 23 नवंबर को हैदराबाद एफसी के खिलाफ खेलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल