1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: सुदिरमन कप में भारत ने इंडोनेशिया को 4-1 हराया

बैडमिंटन: सुदिरमन कप में भारत ने इंडोनेशिया को 4-1 हराया

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2017 08:12 pm IST,  Updated : May 23, 2017 08:12 pm IST

भारत ने सुदिरमन कप मिक्स्ड टीम चैम्पियनशिप के दूसरे मैच में मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की। भारतीय टीम ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 4-1 से मात दी।

PV Sindhu | Getty Images- India TV Hindi
PV Sindhu | Getty Images

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया): भारत ने सुदिरमन कप मिक्स्ड टीम चैम्पियनशिप के दूसरे मैच में मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की। भारतीय टीम ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 4-1 से मात दी। पहले मैच में भारत को डेनमार्क से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत की शुरूआत अच्छी रही। पहले मैच में मिक्स्ड डबल्स में भारत की अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसेराज रंकीरेड्डी ने इंडोनेशिया की टोंटोवी अहमद और ग्लोरिया एमानुएले विदजाजा की जोड़ी को 22-20, 17-21, 21-19 से मात दी।

इसके बाद, पुरुष एकल वर्ग में खेले गए दूसरे मैच में अनुभवी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया के जोनातन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-15, 21-16 से हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि, तीसरे मैच मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। डेनमार्क के खिलाफ पिछले मैच में भारत के लिए एकमात्र मैच जीतने वाली ओलम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट विजेता पी.वी. सिंधु ने इंडोनेशिया के खिलाफ खेले गए चौथे मैच में जीत हासिल कर भारत को 3-1 से बढ़त दिलाई। सिंधु ने महिला एकल वर्ग में फिटरियानी फिटरियानी को सीधे गेमों में 21-8, 21-19 से हराया।

भारत के लिए अंतिम मैच में महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी ने जीत हासिल की। अश्विनी और रेड्डी ने इंडोनेशिया की डेला डेस्टियारा हारिस और रोसयिता एका पुटरी सारी की जोड़ी को 21-12, 21-19 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल