1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्राग चैलेंजर के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सुमित नागल

प्राग चैलेंजर के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सुमित नागल

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 07:53 pm IST

यह 22 साल का खिलाड़ी मार्च में डेविस कप में क्रोएशिया के मारिन सिलिच के खिलाफ खेलने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी टेनिस खेल रहा था। छठी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी को पहले दौर में बाई मिला था। 

Sumit Nagal, Indian Tennis, US Open, US Open 2020- India TV Hindi
Sumit Nagal Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल प्राग चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में अपने प्रतिद्वंद्वी जे क्लार्क के मैच के बीच से हटने के कारण सोमवार को टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये। विश्व रैंकिंग में 127वें स्थान पर काबिज नागल 6-3 5-7 4-1 से आगे चल रहे थे तब उनके प्रतिद्वंद्वी ने दूसरे दौर के इस मैच से हटने का फैसला किया। 

यह 22 साल का खिलाड़ी मार्च में डेविस कप में क्रोएशिया के मारिन सिलिच के खिलाफ खेलने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी टेनिस खेल रहा था। छठी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी को पहले दौर में बाई मिला था। 

अंतिम-16 में उनका सामना स्थानीय खिलाड़ी जिरी लेहेच्का से होगा। टूर्नामेंट में अन्य भारतीयों में दिविज शरण और एन श्रीराम बालाजी भी भाग ले रहे है , जो युगल मुकाबलों में अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

शरण नीदरलैंड्स के रॉबिन हास के साथ जोड़ी बनायेंगे जिन्हें पहली वरीयता दी गयी है। बालाजी बेल्जियम के किम्मर कोपेजन्स के साथ चुनौती पेश करेंगे। नागल भी युगल में बेलारूस के इल्या इवाश्का के साथ जोड़ी बनायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल