1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Tokyo Olympics : मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2021 07:17 am IST,  Updated : Jul 29, 2021 07:17 am IST

पीवी सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

Tokyo Olympics : मिया...- India TV Hindi
Tokyo Olympics : मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में पहुंची Image Source : GETTY

तोक्यो। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

छठी वरीय सिंधू ने मुसाहिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में 41 मिनट चले मुकाबले में मिया को 21-15, 21-13 से हराया। डेनमार्क की दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ सिंधू की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। भारतीय खिलाड़ी को मिया के खिलाफ एकमात्र हार का सामना इसी साल थाईलैंड ओपन में करना पड़ा था।

दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रही सिंधू का सामना क्वार्टर फाइनल में जापान की चौथी चरीय अकाने यामागुची और कोरिया की 12वीं वरीय किम गुएन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल