Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Reported by: IANS Published : May 22, 2021 11:14 pm IST, Updated : May 22, 2021 11:14 pm IST

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब वह उसे दिल्ली पुलिस को सौंपेगी। मीडिया रिपोर्ट इसकी जानकारी दी गई है।  

Sushil Kumar arrested by Punjab Police- India TV Hindi
Image Source : PTI Sushil Kumar arrested by Punjab Police

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब वह उसे दिल्ली पुलिस को सौंपेगी। मीडिया रिपोर्ट इसकी जानकारी दी गई है।

सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे।

दिल्ली की एक अदालत ने हाल में उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था। सुशील ने मंगलवार को रोहिणी की जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था, जिसे अदाल ने खारिज कर दिया था।

सुशील काफी दिनों से फरार थे। पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद चार मई से ही उनका कोई अता-पता नहीं था और इसी बारे में फीडबैक और सूचना पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी। इसी के बाद सुशी ने जमानत की अर्जी दी थी।

अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement