1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नरसिंह रियों में खेलेंगे या नहीं सस्पेंस बरकरार, वाडा ने की CAS में अपील

नरसिंह रियों में खेलेंगे या नहीं सस्पेंस बरकरार, वाडा ने की CAS में अपील

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 16, 2016 09:14 pm IST,  Updated : Aug 16, 2016 09:14 pm IST

भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर मंगलवार को संदेह के नए बादल छा गए।

narsingh Yadav- India TV Hindi
narsingh Yadav Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर मंगलवार को संदेह के नए बादल छा गए। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने मंगलवार को नरसिंह को मिली क्लीन चिट के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील दायर की है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिजभूषण शरण सिंह ने बताया, "जी हां, वाडा ने नरसिंह को रियो में हिस्सा लेने के लिए मिली मंजूरी के खिलाफ सीएएस में अपील की है। सीएएस मामले पर 18 अगस्त को सुनवाई करेगा।"

भारत की ओर से पदक के बड़े दावेदार नरसिंह का रियो ओलम्पिक में पहला मुकाबला 19 अगस्त को होना है, जबकि उनके मामले पर सुनवाई उससे ठीक एक दिन पहले होनी है। बीते वर्ष विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर नरसिंह ने ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि रियो ओलम्पिक शुरू होने से ठीक पहले 25 जून को भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की जांच में वह प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए थे और उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि नाडा ने बाद में उन्हें यह कहकर प्रतिबंध मुक्त कर दिया था कि वह साजिश का शिकार हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल