1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन : सैयद मोदी चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में सायना, प्रणीत

बैडमिंटन : सैयद मोदी चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में सायना, प्रणीत

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2018 07:03 am IST,  Updated : Nov 22, 2018 07:03 am IST

सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले वर्ग में मॉरिशियस की वर्ल्ड नम्बर-70 खिलाड़ी केट फू कुने को सीधे गेमों में मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

साइना नेहवाल- India TV Hindi
साइना नेहवाल Image Source : GETTY IMAGES

लखनऊ: भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिृंटन चैम्पियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा, पुरुष वर्ग में अनुभवी खिलाड़ी बी.साई. प्रणीत ने भी बुधवार को जीत के साथ शुरुआत की। वर्ल्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले वर्ग में मॉरिशियस की वर्ल्ड नम्बर-70 खिलाड़ी केट फू कुने को सीधे गेमों में 21-10, 21-10 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को सायना का सामना क्वालीफायर खिलाड़ी और हमवतन अमोलिका सिंह से होगा। अमोलिका ने पहले दौर में अनुरा प्रभुदेसाई को 21-18, 12-21, 21-18 से मात दी। 

पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में प्रणीत ने वर्ल्ड नम्बर-79 रूसी खिलाड़ी सर्गे सिरांत को 21-12, 21-10 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा, जहां उनका सामना इंडोनेशिया के खिलाड़ी शेसर हिरेन से होगा। 

भारत के एक अन्य अनुभवी पुरुष खिलाड़ी परुपल्ली कश्यप ने भी टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने थाईलैंड के तानोंगसाक को सीधे गेमों में 21-14, 21-12 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री की, जहां उनका सामना इंडोनेशिया के फिरमान अब्दुल से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल