1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सैयद मोदी चैम्पियनशिप: उलटफेर का शिकार हुई सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा की जोड़ी

सैयद मोदी चैम्पियनशिप: उलटफेर का शिकार हुई सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा की जोड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 21, 2018 11:16 am IST,  Updated : Nov 21, 2018 11:16 am IST

सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बुधवार को मिक्स डबल्स में भारत को निराशा हाथ लगी है। 

सिक्की रेड्डी और...- India TV Hindi
सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा

लखनऊ: सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बुधवार को मिक्स डबल्स में भारत को निराशा हाथ लगी है। भारत की सबसे अनुभवी जोड़ी एन. सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा को पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। वर्ल्ड नम्बर-21 भारतीय जोड़ी को पहले दौर में वर्ल्ड नम्बर-169 चीनी जोड़ी रेन शियांगयु और झोउ चाओमिन के हाथों 21-14, 21-11 से हारकर बाहर होना पड़ा। 

इसके अलावा, इसी वर्ग में सिद्धार्थ-संघमित्रा साइका और अनुभव सक्सेना-यानिया टारिंग की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। सिद्धार्थ और साइका की जोड़ी को चीन की लु काई और चेन लु की जोड़ी ने सीधे गेमों में 7-21, 4-21 से मात दी। इसके अलावा, अनुभव और टारिंग को इंडोनेशिया की जोड़ी ने अल्फियान एको और गिस्चा इस्लामी की जोड़ी ने 6-21, 7-21 से हराया। 

सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की जोड़ी को सफलता हाथ लगी है। उन्होंने पहले दौर में हमवतन जोड़ी आशिथ सुर्या और प्रांजल प्रभु को 24-22, 21-8 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल