1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण तजाकिस्तान ने स्थगित किया अपना फुटबॉल सत्र

कोरोना वायरस के कारण तजाकिस्तान ने स्थगित किया अपना फुटबॉल सत्र

 Edited By: IANS
 Published : Apr 26, 2020 04:41 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 04:41 pm IST

तजाकिस्तान उन देशों में था जो कोविड-19 के कारण भी अपने फुटबॉल सीजन को चालू रखे हुए था।

Tajikistan , Football, covid-19- India TV Hindi
 Football Image Source : GETTY IMAGES

तजाकिस्तान ने कहा है कि वह कोविड-19 के कारण अपने फुटबॉल सीजन को 10 मई तक के लिए स्थगित कर रहा है। तजाकिस्तान की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा गया है, "तजाकिस्तान में सभी फुटबॉल टूर्नामेंट्स 10 मई तक स्थगित कर दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "तजाकिस्तान फुटबॉल महासंघ ने गणतंत्र के मुख्यालय की बात को मानते हुए कोविड-19 के खतरे से बचने के लिए अस्थायी तौर पर खेल टूर्नामेंट को बंद करने का फैसला किया है, ताकि जनता के स्वास्थ की सुरक्षा की जाए।"

तजाकिस्तान उन देशों में था जो कोविड-19 के कारण भी अपने फुटबॉल सीजन को चालू रखे हुए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल