1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तीरंदाज तरुणदीप राय ‘शूट ऑफ’ में हारकर Tokyo Olympics 2020 से हुए बाहर

तीरंदाज तरुणदीप राय ‘शूट ऑफ’ में हारकर Tokyo Olympics 2020 से हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2021 10:25 am IST,  Updated : Jul 28, 2021 10:30 am IST

भारत की उम्मीदें अब व्यक्तिगत वर्ग में दीपिका कुमारी, अतनु दास और प्रवीण जाधव पर टिकी हैं।

Tarundeep Rai Exits from Tokyo Olympics, Loses to Itay...- India TV Hindi
Tarundeep Rai Exits from Tokyo Olympics, Loses to Itay Shanny in Shoot-off Image Source : TWITTER

भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप राय अपनी बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रहे और टोक्यो ओलंपिक खेलों में पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के दूसरे दौर में बुधवार को यहां अपने से कम रैंकिंग के इजराइली खिलाड़ी इताय शैनी से ‘शूट ऑफ’ में 5-6 से हार गये। विश्व में 54वें नंबर के राय मैच में अंतिम सेट से पहले 5-3 से आगे थे लेकिन दुनिया के 92वें नंबर के खिलाड़ी शैनी ने अंतिम सेट जीतकर स्कोर 5-5 से बराबर किया और ‘शूट ऑफ’ में ‘परफेक्ट 10’ जमाकर अगले दौर में जगह बनायी।

रॉय शूट ऑफ में नौ अंक ही बना सके। इससे राय का टोक्यो ओलंपिक का सफर भी समाप्त हो गया। भारत की उम्मीदें अब व्यक्तिगत वर्ग में दीपिका कुमारी, अतनु दास और प्रवीण जाधव पर टिकी हैं। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रहा सेना का यह 37 वर्षीय तीरंदाज इजराइली खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट 24-28 से गंवा बैठा लेकिन उन्होंने अगले सेट में एक 'परफेक्ट 10' लगाकर 27-26 से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की।

तीसरे सेट में रॉय ने 10 के स्कोर से शुरुआत की लेकिन दूसरी सीरीज में वह केवल आठ अंक बना पाये जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। इस सेट में स्कोर 27-27 से बराबर रहा। राय ने चौथे सेट में भी ‘परफेक्ट 10’ बनाकर 28-27 से जीत दर्ज करके 5-3 की बढ़त बना दी लेकिन इजराइल के खिलाड़ी ने दो बार 10 का स्कोर बनाकर छठे सेट को अपने नाम करके मैच को शूट ऑफ तक खींच दिया था।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए क्रुणाल पांड्या, भारतीय टीम के साथ नहीं लौट पाएंगे घर

राय ने इससे पहले यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन के खिलाफ 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज करके दूसरे दौर में जगह बनायी थी। यूक्रेनी खिलाड़ी से वह एक समय 2-4 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने ‘परफेक्ट 10’ के तीन स्कोर बनाकर आखिरी दो सेट जीते और मैच अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल