1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लेवर कप में ज्वेरेव की मदद से टीम यूरोप ने बचाया खिताब

लेवर कप में ज्वेरेव की मदद से टीम यूरोप ने बचाया खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 01:37 pm IST

ज्वेरेव ने टीम वर्ल्ड की तरफ से राओनिक को 6-4, 3-6, 10-4 से मात दे तीसरी बार अपनी टीम को 13-11 से खिताब दिलाने में मदद की।

Alexander Zverev- India TV Hindi
Alexander Zverev Image Source : GETTY IMAGE

जेनेवा। यूरोप टीम ने लगातार तीसरी बार लेवर कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। निर्णायक मैच में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कनाडा के मिलोस राओनिक को मात दे ट्रॉपी यूरोप के पास ही रहने दी। एटीपीटूर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्वेरेव ने टीम यूरोप की तरफ से रविवार को निर्णायक मुकाबला खेलने उतरे राओनिक को 6-4, 3-6, 10-4 से मात दे तीसरी बार अपनी टीम को 13-11 से खिताब दिलाने में मदद की।

मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, "यह मेरे लिए अविश्वसनीय सप्ताहांत रहा। रोजर फेडरर और राफेल नडाल टाई ब्रेक मैच से पहले लॉकर रूम में मुझ पर चिल्ला रहे थे और कह रहे थे कि मैं इस सीजन को अपने पक्ष में बदल सकता हूं। इन सभी खिलाड़ियों के बिना यह मुमकिन नहीं हो सकता था।"

उन्होंने कहा, "यह बेहद खास है। खासकर इन लोगों के साथ खेलना और आखिरी मैच में उनका मुझपर विश्वास बनाए रखना विशेष है।"

वहीं फेडरर ने कहा, "टीम यूरोप शानदार रही है। हमने जिस तरह से लड़ाई लड़ी और जिस तरह से खेली वो लाजवाब था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल