1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. घरेलू दर्शकों के सामने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना सबसे बड़ी उपलब्धि : हरमनप्रीत

घरेलू दर्शकों के सामने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना सबसे बड़ी उपलब्धि : हरमनप्रीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2020 03:05 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 03:05 pm IST

हॉकी इंडिया द्वारा अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित भारतीय पुरूष टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने गुरूवार को कहा कि उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

घरेलू दर्शकों के...- India TV Hindi
घरेलू दर्शकों के सामने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना सबसे बड़ी उपलब्धि : हरमनप्रीत  Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू। हॉकी इंडिया द्वारा अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित भारतीय पुरूष टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने गुरूवार को कहा कि उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें कामयाब बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हॉकी इंडिया ने हरमनप्रीत , महिला टीम की सदस्य वंदना कटारिया और मोनिका के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये जबकि महिला टीम की कप्तान रानी का नाम खेलरत्न पुरस्कार के लिये भेजा है।

पिछले साल रूस के खिलाफ एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ साल से अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं । मैं इसलिये कामयाब हो सका क्योंकि टीम के बाकी खिलाड़ियों ने मेरी मदद की। "

उन्होंने कहा ,‘‘ हॉकी टीम का खेल है और हम सभी टीम की सफलता के लिये खेलते हैं । अगर गोल होता है तो गोल करने वाले का नहीं पूरी टीम का श्रेय होता है ।"

हरमनप्रीत ने मोनिका, वंदना और रानी को भी बधाई देते हुए पिछले कुछ साल में उनके प्रदर्शन की तारीफ की । उन्होंने यह भी कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना पिछले साल टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘अपने घरेलू दर्शकों के सामने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना सबसे बड़ी उपलब्धि रही । वह जिंदगी भर याद रहेगा । हमारी टीम काफी संतुलित है और सभी ने जीत में योगदान दिया । अब हम ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन की पूरी कोशिश करेंगे ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल