1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड नम्बर-1 नोवाक जोकोविक को हराकर एटीपी फाइनल्स का खिताब जीते एलेक्जेंडर ज्वेरेव

वर्ल्ड नम्बर-1 नोवाक जोकोविक को हराकर एटीपी फाइनल्स का खिताब जीते एलेक्जेंडर ज्वेरेव

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 12:06 pm IST

इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल करने वाले ज्वेरेव अब सबसे युवा चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।

 एलेक्जेंडर ज्वेरेव- India TV Hindi
 एलेक्जेंडर ज्वेरेव

लंदन: वर्ल्ड नम्बर-1 नोवाक जोकोविक को मात देकर जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एटीपी फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वेरेव ने 23 साल का सूखा समाप्त करते हुए जर्मनी के लिए एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता है। 1995 में बोरिस बेकर ने यह टूर्नामेंट जीता था। वर्ल्ड नम्बर-5 ज्वेरेव के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने सर्बिया के स्टार को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। 

सबसे रोमांचक बात यह है कि इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्तर के मैच में जोकोविक ने ज्वेरेव को मात दी थी और ऐसे में खिताबी मुकाबले में सर्बिया के खिलाड़ी के जीतने की उम्मीद ज्यादा थी, लेकिन इस बाजी को पलटते हुए ज्वेरेव ने सभी को हैरान कर एटीपी फाइनल्स की ट्रॉफी और 20 लाख पाउंड की पुरस्कार राशि अपने नाम की। 

ज्वेरेव ने खिताबी जीत के बाद कहा, "मैं बहुत खुश हूं। निश्चित तौर पर यह मेरे करियर का सबसे बड़ा खिताब है। मैंने जिस तरह मैंने खेला औैर जीत हासिल की, वह बेहतरीन है।"

इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल करने वाले ज्वेरेव अब सबसे युवा चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जोकोविक के नाम था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल