1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी रैंकिंग: 2018 के आखिर तक नोवाक जोकोविक रहेंगे पहले नंबर पर कायम

एटीपी रैंकिंग: 2018 के आखिर तक नोवाक जोकोविक रहेंगे पहले नंबर पर कायम

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2018 06:47 am IST,  Updated : Nov 13, 2018 06:49 am IST

जोकोविक को पहला स्थान स्पेन के राफेल नडाल के पेरिस मास्टर्स में चोट के कारण नाम वापस लेने के बाद मिला।

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने सोमवार को जारी पुरुषों की टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। वह 8,045 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, जोकोविक को पहला स्थान स्पेन के राफेल नडाल के पेरिस मास्टर्स में चोट के कारण नाम वापस लेने के बाद मिला। नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 में बदलाव नहीं हुए हैं। 

अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो चौथे, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, जापान के केई निशिकोरी नौवें और अमेरिका के जॉन इश्नेर 10वें स्थान पर हैं।

इटली के आंद्रेस सेप्पी को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वह 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर, ऑस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस, इटली के मार्टन फुकसोविक्स एक-एक स्थान चढ़कर क्रमश: 35वें, 36वें और 37वें स्थान पर आ गए हैं। 

अर्जेंटीना के गाइडो पेला सात स्थान की छलांग के साथ 58वें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें रविवार को उरुग्वे ओपन में जीत का फायदा मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल