1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: एटीपी फाइनल्स में ज्वेरेव, सिलिक, इसनेर से होगा जोकोविक का मुकाबला

टेनिस: एटीपी फाइनल्स में ज्वेरेव, सिलिक, इसनेर से होगा जोकोविक का मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2018 12:57 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 12:57 pm IST

 सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स में भिड़ंत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक Image Source : GETTY IMAGES

लंदन: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स में भिड़ंत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, एटीपी फाइनल्स के ग्रुप स्तर में जोकोविक का सामना जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। इसके अलावा, ग्रुप स्तर में जोकोविक की भिड़ंत क्रोएशिया के मारिन सिलिक और अमेरिका के खिलाड़ी जॉन इसनेर से होगा। 

पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पहुंचकर जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल को पछाड़ते हुए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। टखने में ऑपरेशन की वजह से नडाल इस साल एटीपी फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की।

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर इस साल अपने करियर के 10वें एटीपी खिताब के लिए संघर्ष करेंगे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और जापान के केई निशिकोरी के साथ एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है।

एटीपी फाइनल्स की शुरुआत 11 नवम्बर से होगी और इसका समापन 18 नवम्बर को होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल