1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Feb 25, 2020 02:45 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 02:45 pm IST

जोकोविक ने जाजिरी को सीधे सेटों में एक तरफा मुकाबले में 6-1, 6-2 से हराया। जोकोविक ने इस मैच में 22 विनर्स लगाए और एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया।

Novak Djokocvich- India TV Hindi
Novak Djokocvich Image Source : AP

दुबई| वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने अपने 2020 अजेय अभियान को जारी रखते हुए दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में कदम रख लिया। जोकोविक ने पहले दौर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से आए ट्यूनिशिया के मालेक जाजिरी को मात दी।

जोकोविक ने जाजिरी को सीधे सेटों में एक तरफा मुकाबले में 6-1, 6-2 से हराया। जोकोविक ने इस मैच में 22 विनर्स लगाए और एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया।

मैच के बाद जोकोविक ने कहा, "टूर्नामेंट की इस तरह से शुरुआत करना मेरे लिए अच्छी बात है। जैसा मैंने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मैं यहां खेलना मिस करता हूं, मुझे यहां आनंद आता है। मुझे रात के सत्र पसंद हैं। मुझे लगता है कि मैंने वो सब किया है जो मैंने मैच के पहले सोचा था। जाहिर सी बात है, ऐसी चीजें हमेशा होती हैं जिनमें सुधार किया जा सकता है, जो बेहतर हो सकती हैं। लेकिन मुझे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहना होगा।"

जोकोविक की नजरें अपने पांचवें दुबई ओपन के खिताब पर हैं। वह 2009, 2010, 2011 और 2013 में यहां खिताब जीत चुके हैं।

अगले दौर में जोकोविक का सामना जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर से होगा जिन्होंने मिस्र के मोहम्मद साफवत को 4-6, 6-4, 6-0 से मात दूसरे दौर में जगह बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल