1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी डि मिनाउर कोरोना के चलते ओलंपिक से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी डि मिनाउर कोरोना के चलते ओलंपिक से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2021 10:15 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 10:15 am IST

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डि मिनाउर कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी डि मिनाउर कोरोना के चलते ओलंपिक से बाहर Image Source : GETTY

टोक्यो। ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डि मिनाउर कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम के दल प्रमुख इयान चेस्टरमैन ने मीडिया को बताया कि मिनाउर इस घटना से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी एलेक्स के लिये दुखी हैं।

ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलना बचपन से उसका सपना था ।’’ विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज मिनाउर को एकल और युगल दोनों वर्ग में खेलना था । अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके जोड़ीदार जॉन पीयर्स की टीम में जगह रहेगी या नहीं।

ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति ने सिडनी में जारी एक बयान में कहा ,‘‘ एलेक्स ने तोक्यो जाने से 96 और 72 घंटे पहले भी कोरोना टेस्ट कराया था लेकिन दोनों नतीजे पॉजिटिव निकले।’’ मिनाउर को स्पेन से तोक्यो जाना था। चेस्टरमैन ने कहा कि विम्बलडन के दौरान उनका टेस्ट नेगेटिव आया था और उसके बाद से कोई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनके संपर्क में नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल