1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: रोहन बोपन्ना-पाब्लो कुएवास ने जीता मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब

टेनिस: रोहन बोपन्ना-पाब्लो कुएवास ने जीता मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2017 06:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 06:59 pm IST

भारत के रोहन बोपन्ना ने उरुग्वे के अपने जोड़ीदार पाब्लो कुएवास के साथ रविवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

Rohan Bopanna and Pablo Cuevas | Getty Images- India TV Hindi
Rohan Bopanna and Pablo Cuevas | Getty Images

रॉकब्रूने केप मार्टिन: भारत के रोहन बोपन्ना ने उरुग्वे के अपने जोड़ीदार पाब्लो कुएवास के साथ रविवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में बोपन्ना-कुएवास की जोड़ी ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की जोड़ी को मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोपन्ना-कुएवास ने मार्क और फेलिसियानो को एक घंटे 14 मिनट में 6-3, 3-6, 10-4 से मात दी। इसी वर्ष जोड़ी बनाने वाले बोपन्ना-कुएवास का यह पहला खिताब है। बोपन्ना-कुएवास ने शानदार शुरुआत की और चौथे गेम में अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस ब्रेक करके 3-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद हालांकि मार्क और फेलिसियानो ने जोरदार वापसी की और बोपन्ना-कुएवास की मुश्किलें बढ़ाते नजर आए लेकिन इसके बाद भारतीय-उरुग्वे की जोड़ी ने अंतिम गेम के साथ सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में मार्क और फेलिसियानो ने अच्छा खेल दिखाया और यह सेट अपने नाम किया और मैच को टाईब्रेकर तक ले गए। टाईब्रेकर में बोपन्ना-कुएवास बेहतर स्थिति में नजर आए। एक समय इन्होंने 6-0 की बढ़त ले ली थी लेकिन मार्क और फेलिसियानो ने वापसी करते हुए स्कोर 8-4 कर दिया लेकिन बोपन्ना-कुएवास ने अगले 2 अंक लेते हुए मैच अपने नाम किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल